सांसद पप्पू यादव को आखिरकार न्यायालय से जमानत मिल गई है। यह सिर्फ कानूनी जीत नहीं, बल्कि लाखों बेसहारा और शोषितों की आवाज की जीत है, जिनके लिए वे हमेशा लड़ते रहे हैं।
टीम में पु०अ०नि० रत्नेश कुमार, रु०नि० विजय कुमार व सशस्त्र बल शामिल थे। रात्रि 12:10 बजे बढ़ौली वार्ड संख्या-13 स्थित अनिल यादव के घर छापेमारी की गई।
घर की घेराबंदी के दौरान अनिल यादव भागने लगा, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया।एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत नोटिस देकर तलाशी ली गई।
घर की तलाशी में 8 बोतल 100 एमएल कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद हुआ।साथ ही माचिस की डिब्बी में 13 पुड़िया स्मैक (करीब 10 ग्राम) मिली।बरामद सामग्री को सीलबंद कर जब्ती सूची बनाई गई और अभियुक्त को गिरफ्तार कर अररिया जेल भेजा गया। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के क्रय-विक्रय व भंडारण के आरोप में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही ।


More Stories
IMA बैठक में डॉक्टरों का आक्रोश फूटा,दीपक कुमार विवाद पर की चेतावनी
लोकसभा में गूंजा सीमांचल की आवाज: नरपतगंज NH-57 पर VUP निर्माण की मांग!